कृषिदेशमध्यप्रदेश

भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत अब तक 9152 किसानों का हुआ पंजीयन

  झाबुआ ।  प्रदेश शासन की महत्त्वाकांक्षी सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले में किसानों का पंजीयन कार्य सतत रूप से जारी है। 16 अक्टूबर 2025 की सायं 5 बजे तक जिले में कुल 9152 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। इन किसानों द्वारा पंजीकृत कुल रकबा 12015.93 हेक्टेयर है। 

         कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में किसानों के अधिकतम हित को ध्यान में रखते हुए जिले में 50 पंजीयन केंद्रों के माध्यम के साथ ही डोर-टू-डोर अभियान एवं विशेष पंजीयन शिविरों के जरिये पंजीयन कार्य किया जा रहा है। किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अमला सतत रूप से ग्राम स्तर तक सक्रिय है। 

             योजना के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2025 पंजीयन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अतः सभी शेष पात्र किसान समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य कराएं ताकि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो सके। योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!