झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

निरज श्रीवास्तव की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । समाजसेवी स्व. राजेंद्र (नीरज) श्रीवास्तव के निधन के उपरांत उनके शोक निवारण कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को रोटरी क्लब अपना-मेघनगर के तत्वावधान में स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहा।

रक्तदान शिविर में कुल 22 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि एक महिला रक्तदाता ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में युवाओं एवं समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्व. नीरज श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना-मेघनगर एवं श्रीवास्तव परिवार ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। परिवारजनों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से स्व. नीरज श्रीवास्तव को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!