726वीं सेन जयंती पर निकला भव्य जुलूस, नगर में श्रद्धा और उत्साह का संगम
संत शिरोमणि सेन जी महाराज जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा नगर

संदीप वर्मा
थांदला । सत्य, अहिंसा और सद्भावना के प्रतीक संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जन्मजयंती नगर में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेन समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही नगर में जयकारों की गूंज और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

जुलूस की शुरुआत श्री सांवरिया सेठ मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संत शिरोमणि सेन जी महाराज की सुसज्जित झांकी को बग्गी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। जुलूस अंबिका माता चौराहा, बावड़ी मंदिर, पीपली चौराहा, भंसाली चौराहा और गांधी चौक होते हुए आजाद चौक पहुंचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई।
नगर के समस्त चौराहो पर समाज के बंधुओं, माताओं, बहनों और बच्चों द्वारा गरबा-रास का आयोजन किया गया। इसी दौरान पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र सेन ने सहपरिवार के साथ श्रीफल एवं पुष्पमाला अर्पित कर संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना की तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद जुलूस पुनः सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचा, जहां पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और सभी ने मिलकर भव्य आरती उतारी। आरती के पश्चात 56 भोग की प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सेन समाज संगठन के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है और समय के साथ इसका स्वरूप भव्य होता गया है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त के साथ हि नवयुवकों की नवीन कार्यकारणी का गठन भी सर्वसहमति के साथ अध्यक्ष – अभिषेक सिकंदर उपाध्यक्ष – दीपक वर्मा सचिव – निलेश वर्मा कोषाध्यक्ष – मानव सेन मीडिया प्रभारी – कुणाल पडियार सह सचिव – राहुल निमचिया सदस्य – कुशाल वर्मा, अमित भाटी , हरीश भाटी को कार्यभार दिया गया जिसमे सभी सदस्यों का समर्थन मिला।

इस आयोजन में संदीप वर्मा, विनोद चौहान, अभिषेक सिकंदर, जितेंद्र सेन, अमित भाटी, विजय भाटी, अशोक सेन, खेता भाटी, राहुल नीमचिया, मानव सेन, निलेश वर्मा, कुशाल वर्मा, कैलाश परिहार, चेतन वर्मा, प्रिंस, प्रकाश वर्मा, शीतल वर्मा, कल्पेश सेन, सुनील सेन, मयूर वर्मा, हरीश भाटी, दीपक वर्मा, चिंटू भाटी, कुणाल परिहार, कोहिनूर परिहार, राजू सेन, उमंग सेन, गुरु भाटी,भगु भाई भाटी, रौनक सेन, हरिश भाटी, प्रेम वर्मा, पिंटू सेन, धनराज सेन एवं पवन सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी आयु वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।





