मध्यप्रदेशशिक्षा

सत्र 2024-25 की नई कक्षाओं के संचालन का शुभारंभ

तेजमल गाहरी

  झाबुआ  – राणापुर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित MSW/BSW कोर्स जो कि मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है, उक्त परियोजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 की नई कक्षाओं के संचालन का शुभारंभ दिनांक 11 अगस्त 2024 को परिषद के जिला समन्वयक भीमसिंह सिंह डामोर एवं प्राचार्य गोविंद मुवेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में डामोर सर द्वारा कोर्स के महत्व के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया गया एवं सामाजिक कल्याण के हितार्थ इस कोर्स की बारीकियों को चिन्हित किया गया साथ ही साथ छात्रों को सामाजिक सरोकार संबंधी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में प्राचार्य गोविंद मुवेल द्वारा नशा मुक्ति के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई, कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा एक पौधा मां के नाम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में पीपल, जामुन कनेर एवं गुलमोहर के पौधों को रोपित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सरदार वसुनिया एवं गोपाल पंड्या द्वारा किया गया, कार्यक्रम की व्यवस्था नरेंद्रसिंह वसुनिया, कालुसिंह ढाकिया, परामर्शदाता ऋतु सिंह, जितेंद्र मुनिया, एवं श्रीमती रूनवाल द्वारा की गई
आभार प्रदर्शन नरेंद्र सिंह वसुनिया नवांकुर संस्था ग्राम भोड़ली द्वारा किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!